सर्दियों में नहीं होंगे बीमार, अगर रोज खाएंगे मुनक्का, और भी स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे

सर्दियों में नहीं होंगे बीमार, अगर रोज खाएंगे मुनक्का, और भी स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे

सेहतराग टीम

सर्दी का मौसम आ गया है। ये मौसम ठंड के साथ-साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है जो इस बार भी लेकर आया है। इस मौसम में लोगों को सर्दी जुकाम, खांसी आदि समस्याएं होने लगती है। ऐसे में लोगों को गर्म तासीर की चीजें खानी चाहिए। वहीं मुनक्का सर्दियों में खाना बहुत ही लाभकारी होता है। क्योंकि मुनक्का को आयुर्वेद में काफी कारगर दवा बताया गया है। इसे अंगूर को सुखा कर बनाया जाता है। ये सर्द के मौसम में हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है। इसके साथ ही सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से भी दूर रखता है।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

आपको बता दें कि मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सेलेनियम की बहुत अधिक मात्रा होती है। मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। मुनक्का स्वाद में जितना अच्छा है उतने ही उसके फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि मुनक्का कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है।

सर्दी जुकाम से बचना है तो मुनक्का खाएं:

मुनक्के में एंटीबैक्ट्रियल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी जुकाम को कंट्रोल करने में मददगार है। आप रोजाना पांच मुनक्का दुध में उबाल कर पी सकते हैं। याद रखें कि मुनक्का के बीज निकाल कर ही उन्हें उबालें।

इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो मुनक्का खाएं:

कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बहुत जरूरी है। सर्द मौसम में सर्दी जुकाम या वायरल परेशानी का सबब बन सकता है, इसलिए आप मुनक्के का सेवन करके अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करें। आप दिन में पांच मुनक्के का सेवन कर सकते है।

दांतों की हिफाजत करता है मुनक्का:

मुनक्के में ओलेक्नोलिक एसिड होता है, जो दांतों को डैमेज होने से बचाता हैं साथ ही दांतों की कैविटी भी दूर करता है। मुनक्का दांतों को बैक्ट्रिया से बचाता है और दांतों की हिफाजत करता है।

कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है:

मुनक्के में फाइबर होता है जो पेट को ठीक रखता है। रात को सोने से पहले 5 मुनक्का खाने से कब्ज और गैस की बीमारी से निजात पाई जा सकती है। 

खून की कमी को दूर करता है मुनक्का:

महिलाओं में न्यूट्रिशन्स की कमी की वजह से एनिमिया की बीमारी हो जाती है। एनिमिया से बचना है तो मुनक्का खाएं। मुनक्का में मौजूद आयरन, विटामिन बी और कॉपर एनीमिया को दूर करता है। मुनक्के में मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-

ये 5 रोग बताते हैं कि आपके भोजन में है पोषण की कमी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।